Thursday, October 22nd, 2026

इंडोर स्टेडियम के समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं

रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, जनप्रतिनिधिगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 

#इंडोर स्टेडियम

Source : Agency

पाठको की राय